{"_id":"670d6c32d9c220b0cf0147a4","slug":"rape-victim-reaches-hospital-for-the-third-time-pregnancy-report-negative-basti-news-c-207-1-bst1001-125624-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीसरी बार अस्पताल पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीसरी बार अस्पताल पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाने की दुष्कर्म पीड़िता तीसरी बार सोमवार को भी अस्पताल पहुंची। उसकी यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट (यूपीटी) जांच हुई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके अलावा ब्लड से संबंधित जॉचें भी हुई, रिपोर्ट नार्मल आई है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से पीड़िता की जॉच रिपोर्ट लालगंज पुलिस को सौंप दी गई है।
लालगंज थाना क्षेत्र में पांच साल पुराने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल मुआयना काफी रस्साकसी के बाद सोमवार को पूरा हुआ। अब जिला महिला अस्पताल से मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। अब पुलिस मामले में रिपोर्ट दाखिल करेगी।
11 अक्तूबर को लालगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता महिला अस्पताल पहुंची थी। मगर कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण उसे लौटा दिया गया। पहले दिन मेडिकल नहीं होने से पीड़िता ने डीएम से गुहार लगाई थी। दूसरे दिन डीएम के निर्देश पर उसका मेडिकल शुरू कराया गया। लेकिन स्लाइड जॉच से आगे की जॉच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अगले दो दिन छुट्टी होने के नाते पीड़िता को सोमवार को अस्पताल में फिर से बुलाया गया था। सुबह 10 बजे लालगंज पुलिस पीड़िता को साथ लेकर महिला अस्पताल पहुंची। तीसरी बार में सरकारी पर्चे पर उसकी प्रेग्नेंसी एवं ब्लड से संबंधित अन्य जॉच पूरी की गई। सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने बताया कि पीड़िता की सभी जॉच पूरी कर ली गई है। प्रेग्नेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्लड जॉच भी सब नार्मल है। ा