फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of younger sister, obscene act by elder

Basti News: छोटी बहन से दुष्कर्म, बड़ी से अश्लील हरकत

Wed, 13 Nov 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rape of younger sister, obscene act by elder
दुबौलिया पुलिस ने तीन आरोपितों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी बड़ी बहन के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद जबरन उसके माथे में सिंदूर लगा दिया। दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 21 सितंबर को उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव का मंगेश मिल गया। उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पड़ोस के गांव निवासी रामफल के घर ले गया। यहां पर कोई नहीं रहता है। रामफल के घर की चाभी मंगेश के पास रहती है। उसी के कमरे में ले जाकर मंगेश ने बेटी के साथ दुष्कर्म कया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके माथे में जबरदस्ती सिंदूर लगा दिया। एक नवंबर की रात करीब 8:30 बजे उनकी बड़ी बेटी को अकेला पाकर मंगेश व पुनीत ने अश्लील हरकत की। दुबौलिया पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले मंगेश, पुनीत के अलावा रामफल पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed