{"_id":"67e84a4c8940ab7b910221fd","slug":"ran-away-with-the-girls-jewellery-and-money-and-tried-to-convert-her-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134206-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले जबरन दुष्कर्म किया... फिर शादी का दिया झांसा- जेवर, रुपये के साथ भागी युवती- कराने लगा धर्मांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले जबरन दुष्कर्म किया... फिर शादी का दिया झांसा- जेवर, रुपये के साथ भागी युवती- कराने लगा धर्मांतरण
Sun, 30 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:00 AM IST
सार
युवती ने आरोप लगाया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही का अहमद रजा उसके घर ड्राइवर का काम करता था। पिछले साल फरवरी में चाकू दिखाकर उसने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने केस दर्ज कराने की धमकी दी तो विवाह करने का आश्वासन दिया। युवती के पिता व परिवार के लोग इस पर राजी नहीं हुए तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म किया
- फोटो : credit
विस्तार
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की युवती ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि युवक उसे जेवर, रुपये के साथ घर से भगा ले गया। बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। एसपी के निर्देश पर आरोपी अहमद रजा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण, गर्भपात का केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी को जांच सौंपी गई है।
पत्र में युवती ने कहा है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही का अहमद रजा उसके घर ड्राइवर का काम करता था। पिछले साल फरवरी में चाकू दिखाकर उसने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने केस दर्ज कराने की धमकी दी तो विवाह करने का आश्वासन दिया।
युवती के पिता व परिवार के लोग इस पर राजी नहीं हुए तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। वह अपने साथ दो सोने का हार, तीन सोने की चेन, एक सोने की लॉकेट आदि जेवर और एक लाख रुपये लेकर घर से निकली।
विज्ञापन
पहले तो आरोपी उसे अपनी रिश्तेदारी में लेकर गया। कुछ दिन बाद रुधौली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर किराये का मकान लेकर रहने लगा। जब युवती शादी की बात करती तो वह टाल जाता। युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी की दो बहनें आईं और वे धर्म के खिलाफ आचरण करने का दबाव बनाने लगीं।
आरोप है कि उसके सारे जेवर आरोपी ने बेचवा दिया। स्कूटी भी गिरवी रखवा दी। उसने तीन बार गर्भपात भी कराया। युवती ने केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है। एसपी अभिनंदन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यह एक तरह का लव जिहाद का मामला है। इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो महासंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
आरोपी के खिलाफ वाल्टरगंज थाने में दुष्कर्म, अपहरण, गर्भपात कराने सहित अन्य समुचित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि युवती पहले से शादीशुदा है। बाद में जमदाशाही निवासी अहमद रजा से उसका संबंध होने की जानकारी मिली है। सभी पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। -सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी