फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage at ranipur booth in fake voting

फर्जी मतदान सदर ब्लॉक के रानीपुर मतदान केंद्र पर बवाल

Wed, 02 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को दूसरे चरण में के पंचायत चुनाव में बस्ती सदर ब्लाक के
विज्ञापन
मतदान केंद्र रानीपुर में फर्जी मतदान का आरोप लगा कर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

इस दौरान पांच लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने पहले भीड़ को लाठी लेकर खदेड़ा और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान मतदान प्रभावित होने की सूचना नहीं है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रानीपुर ग्राम प्रधान के मतदान के दौरान दिन में तीन बजे के करीब प्रत्याशियों के समर्थकों का दो गुट एक दूसरे पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गया।

मारपीट होते देख मतदान केंद्र पर तैनात कर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान के पहुंचते ही पुलिस फोर्स ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया।

इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग जब मतदान केंद्र के पास जमा होने लगे तो पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आंसू गैस के गोले छूटने के बाद लोग मतदान केंद्र के पास से भागे। आपस में मारपीट में पांच लोगों को चोटें आई है।

इनमें अंशू सिंह, अंकुर सिंह, आलोक सिंह पुत्रगण जामवंत सिंह, अनिल सिंह और सुनील सिंह पुत्रगण जगन्नाथ सिंह शामिल है। वहीं पुलिस ने बवाल करने के आरोप में एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रामप्रसाद व सीओ सिटी अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। एसओ ओंकार सहाय का कहना है कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं मिली है। थाने पर कुछ लोग बैठाए गए है।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर रामप्रसाद ने कहा कि मतदान केंद्र पर दो पक्षों में संघर्ष के बाद भीड़ को खदेड़ा गया और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed