फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramji Gupta had come from Dubai

Basti News: मां की मौत होने पर दुबई से आए थे रामजी गुप्ता, मौत से बिखर गया परिवार

Thu, 12 Oct 2023 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Oct 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Ramji Gupta had come from Dubai
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले में कप्तानगंज चौराहे के निकट सड़क हादसे में हुई रामजी की मौत से उसका कुनबा बिखर गया है। चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। भांजे डब्लू उर्फ कृष्णा का भी कोई खेवनहार नहीं बचा। दिवंगत के परिवार में पत्नी रामा देवी और चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी मुस्कान (18 ), दूसरी बेटी श्रद्धा (14), तीसरी बेटी आरती (12) और सबसे छोटी बेटी किंजल छह वर्ष की है।
विज्ञापन


वह चार भइयों में दूसरे नंबर के थे। चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। रामजी के साथ उनका अनाथ भांजा कृष्णा उर्फ डब्लू रहता था। डब्लू के भरण-पोषण और पढ़ाई का खर्च रामजी गुप्ता ही उठाते थे। रामजी गुप्ता की मौत से पूरे परिवार पर रोटी का संकट आ गया है। सभी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र बेलघाट बाजार के रहने वाले रामजी गुप्ता का परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। खेती भी नाम मात्र है। किसी तरह से परिवार का गुजारा होता था। परिवार की गरीबी मिटाने के लिए आठ माह पहले कर्ज लेकर रामजी गुप्ता दुबई गए थे। एक माह पहले सितंबर में उनकी माता कैलाशपति की मौत की सूचना पर उन्हें दुबई से घर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर को माता की तेरहवीं थी। सब कुछ निपटाने के बाद वह नवरात्र में फिर दुबई जाने की तैयारी में थे, लेकिन दुर्घटना से पल भर में ही सबके सामने संकट आ गया। मुखिया की मौत से सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब इन बेटियों की शादी और पढ़ाई के साथ-साथ पूरे परिवार का गुजारा कैसे होगा यह सबकी जुबान पर था। परिजनों की चीख से सबका कलेजा फट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed