{"_id":"5bbcf7b4867a5528504954ca","slug":"ramjanki-marg-waited-for-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजानकी मार्ग को गडकरी का था इंतजार: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजानकी मार्ग को गडकरी का था इंतजार: सांसद
basti
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मां-सीता सहित भगवान राम जनकपुर से जिस मार्ग से गए वह रामजानकी मार्ग है। अभी तक किसी भी सरकार ने इस मार्ग की सुध नहीं ली। इस मार्ग को भी इंतजार था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे तो उद्धार करेंगे। यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का।
मंगलवार को 565 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर के रामजानकी मार्ग (एनएच 277 ए) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के शिलान्यास अवसर पर उन्होंने कहा कि इसमें 56 किलोमीटर निर्माण जिले में छावनी से रामपुर तक होगा जबकि 35 किलोमीटर सड़क रामपुर से सिकरीगंज तक होगी। विपक्ष पर हमलावर सांसद ने कहा कि राहुल जी हों या अखिलेश अथवा मायावती जी उन्हें यह विकास नहीं दिखता। कहा कि रामजानकी मार्ग आस्था का मार्ग है। जनवरी 2015 में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने वादा किया था जो आज मूर्त रूप ले रहा है। सांसद ने मुख्यमंत्री से वाल्टरगंज चीनी मिल, हर्रैया-विशेषरगंज सड़क, मुंडेरवा-लालगंज, रुधौली, सिकंदरपुर सड़कों के निर्माण की मांग की।
सभा में इनकी रही उपस्थिति
सांसद लल्लू सिंह (फैजाबाद), क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, सीपी शुक्ला, अजय सिंह, दयाराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, नीतेश शर्मा, अमृत वर्मा, विवेकानंद, अरविंद पाल, संतोष सिंह, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, मनमोहन श्रीवास्तव, रवि सोनी, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानुप्रताप शुक्ल। एडीजी दावा शेरपा, कमिश्नर अनिल कुमार सागर, डीआईजी आशुतोष, डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।