फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramdoot came out carrying the flag, devotees welcomed him by showering flowers

Basti News: ध्वजा ले निकले रामदूत, पुष्प वर्षा कर भक्तों ने किया स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ramdoot came out carrying the flag, devotees welcomed him by showering flowers
मखैड़ा धाम तक निकाली गयी परिक्रमा यात्रामखैड़ा धाम तक निकाली गयी परिक्रमा यात्रामखैड़ा धाम तक न
परशुरामपुर। पौराणिक स्थल शृंगीनारी धाम के शांता देवी मंदिर से रविवार को धर्म ध्वजा लेकर रामदूत मखौड़ा के लिए निकले। इससे पहले शृंगीनारी धाम में विधिवत पूजन हुआ। माता शांता से विधायक अजय सिंह व रामदूतों ने लोक मंगल की कामना की। इसके बाद रामदूतों की टोली के अगुवाविधायक अजय सिंह मंदिर परिसर से निकलते को वातावरण श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान होने लगा।
विज्ञापन

मंदिर के गेट पर फूल वर्षा कर रामदूतों का स्वागत किया गया। शृंगीनारी बाजार पहुंचते ही रामभक्तों ने फूल बरसाना शुरू कर दिया। यहां से बैजलपुर पहुंचते ही सैंकड़ों की संख्या में सड़क किनारे खड़े रामभक्तों ने दूतों को माला पहनाया और परिक्रमा में साथ हो गए। ऐसे ही परिक्रमा में शामिल होने का क्रम भटिनिया, गोपीनाथपुर, मड़रिया, अहिरौली, परशुरामपुर, अरजानीपुर तक चलता रहा। परिक्रमा अरजानीपुर से मखौड़ाधाम पहुंची।
विज्ञापन

यहां श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन के बाद विधायक ने रामदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि शृंगीनारी और मखौड़ाधाम दोनों ही श्रीराम सर्किट से जुड़े पौराणिक स्थल हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म के लिए शृंगी ऋषि ने मखौडा धाम मे पुत्रेष्ट यज्ञ कराया और यज्ञ के बाद शृंगी ऋषि जिस स्थान पर ठहरे उसे कालांतर शृंगीनारी के रूप में प्रतिष्ठा मिली। कहा कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को इतना भव्य व आकर्षक मनाया जाएगा कि इसे आने वाले हजारों सालों तक याद किया जाएगा। मौके पर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि श्रीश पांडेय, गणेश प्रसाद पांडेय, अनंत कृष्ण पांडेय, घनश्याम शुक्ल, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed