{"_id":"65aed2a9295100acca0d8946","slug":"ram-may-hua-social-media-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10466-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राम मय हुआ सोशल मीडिया, ट्रेंड हो रहा सिर्फ जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राम मय हुआ सोशल मीडिया, ट्रेंड हो रहा सिर्फ जय श्रीराम
Tue, 23 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
राम मय हुई सोशल मीडिया, ट्रेंड हो रहा सिर्फ जय श्रीराम
बिना गए ही अयोध्या का जीवंत दर्शन कराती रही सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर पोस्ट डालकर इजहार कर रहे खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 22 जनवरी 2024 की तारीख युगों-युगों के लिए स्मरणीय बन चुकी है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ''''राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा'''', ''''राम'''' या ''''अवध में राम'''' ही छाया हुआ है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यदि कुछ ट्रेंड हो रहा है तो वह सिर्फ राम का नाम। सोमवार को अयोध्या की पल-पल की तस्वीर, वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहे थे कि दूसरे किसी माध्यम से लाइव देखने की आवश्यकता ही न पड़े। कल तक चुटकी लेने वाले भी अपनी वॉल पर जय श्रीराम लिखने से खुद को रोक नहीं पाए। अधिकतर पोस्ट में यही लिखा गया कि तमाम चुनौतियों और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल गया है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। इसी को लेकर पूरा देश राम मय हो गया है।
एक यूजर ने लिखा कि, ''''भावुक हूं, आह्लादित हूं, आनंदित हूं, मर्यादित हूं, शरणागत हूं, संतुष्ट हूं, नि:शब्द हूं, निर्विकार हूं! मैं राममय हूं!! जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम के नव्य एवं भव्य मंदिर में पदार्पण की सभी को हार्दिक बधाई। एक यूजर ने लिखा ''''आई गए रघुनन्दन, सजवा दो द्वार द्वार..''''। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि यह एक नए भारत की शुरुआत है।
राम की भक्ति में डूबे एक यूजर ने कहा, ''''मुझे लगता है कि अभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा करने का पहला अधिकार हनुमान जी का है। मुझे उम्मीद है कि वह आज किसी भी रूप में वहां आएंगे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो शेयर की है। कैप्शन लिखा है कि ''''श्रीराम लला के स्वागत के लिए श्रीरामजन्म भूमि फूलों से सज्जित हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ''''मंदिर वहीं बनाएंगे। श्रीराम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने कहा कि मैं समझा नहीं सकता हूं कि मैं अभी क्या महसूस कर रहा हूं। मैं अभी बहुत ज्यादा भावुक हूं। एक यूजर ने लिखा, ''''500 साल का इंतजार आज खत्म हो गया है। मैं बहुत भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रहा हूं कि मैं खुद इसे देख सकता हूं। जय श्री राम''''।
...
जो अयोध्या में था वह कराता रहा सेल्फी, वीडियो, फोटो से दर्शन
- यूं तो आम लोगों के लिए अयोध्या का द्वार बंद कर दिया गया था, लेकिन जो लोग किसी न किसी भूमिका में वहां मौजूद थे, वे दूसरों को भी अपनी सेल्फी, वीडियो और फोटो के जरिए औरों को भी दिव्य दर्शन करवा रहे थे। कई दिन से पोस्ट की जा रही उनकी तस्वीरों और वीडियो क्लिप से बहुसंख्यक लोगों ने दिव्य-भव्य-नव्य अयोध्या का जीवंत दर्शन किया। ऐसी अनुभूति होती रही मानो हम खुद लता मंगेशकर चौक, नए घाट, राम की पैड़ी अथवा हनुमान गढ़ी पर मौजूद हों।
...
वॉल पेपर, डीपी कॉलर ट्यून में श्रीराम
श्रीराम की विग्रह मूर्ति का चित्र वायरल होने के बाद से उसे बड़ी संख्या में लोगों ने वाॅल पेपर, प्रोफाइल पिक्चर और डीपी पर लगाया। कइयों ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े गीतों-भजनों को कॉलर ट्यून बना लिया है। जिसमें राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे और मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं प्रमुख है।