फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajshree, gold medalist in MA Geography, wants to become a spokesperson.

Basti News: प्रवक्ता बनना चाहती हैं एमए भूगोल में गोल्ड मेडलिस्ट राजश्री

Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rajshree, gold medalist in MA Geography, wants to become a spokesperson.
75.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों मिला पदक
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की एमए भूगोल की छात्रा राजश्री पांडेय को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल मिला है। उन्होंने एमए भूगोल में 75.5 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। राजश्री नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवक्ता बनना चाहती हैं।
शुक्रवार शाम जब वह मेडल लेकर लौटीं तो बताया कि शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज से ही उन्होंने प्रथम श्रेणी में बीएससी उत्तीर्ण की है। राजश्री ने बताया कि वह नेट परीक्षा पास कर प्रवक्ता बनना चाहती हैं। बताया कि शिक्षकों व माता-पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी परीक्षा में अव्वल आने के लिए अगल से कुछ नहीं करना पड़ता है। बस संबंंधित विषयों को समझ कर समयबद्ध होकर पढ़ने से सफल हुआ जा सकता है। वह अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक, मुख्य नियंता शिवेंद्र मोहन पांडेय, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रोहित को देती हैं। बताती हैं कि इसमें उनकी माता विधुमुखी पांडेय का बड़ा योगदान है। वह अपनी सफलता अपने स्व. पिता राजेश कुमार पांडेय को समर्पित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज के चार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक
दुबौलिया के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज पदमपुर पांडव नगर के चार विद्यार्थियों को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि एमएससी एजी के छात्र आबिद अली व सुशील चौधरी, बीएससी एजी के आकाश यादव, एमएससी बागवानी की छात्रा शेफाली चौधरी को स्वर्ण पदक मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed