{"_id":"61c9ff3eb3f1e30af75a6f44","slug":"rainfall-expected-within-36-hours-basti-news-gkp421472758","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहने लगी पुरवाई,36 घंटे के भीतर बूंदाबांदी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहने लगी पुरवाई,36 घंटे के भीतर बूंदाबांदी का अनुमान
विज्ञापन
बहने लगी पुरवाई, 36 घंटे के भीतर बूंदाबांदी के आसार
ठिठुरन के साथ नववर्ष का आगाज होने का अनुमान
30 दिसंबर से फिर बदल जाएगी हवा की चाल, गिरने लगेगा पारा
बस्ती। मौसम का जो मिजाज बन रहा है, उससे पता चलता है कि एक जनवरी से जबरदस्त ठंड पड़ने लगेगी। इससे पहले सप्ताह भर मौसम खराब रहेगा, लेकिन औसत तापमान सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 30 दिसंबर से दिन और रात दोनों तापमान में जबरदस्त गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की चाल बदल चुकी है। अगले 24 घंटे के दौरान सामान्य गति से पुरवाई चलने का अनुमान है। इससे 36 घंटे के भीतर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जैसे ही पुरवाई मंद पड़ेगी और उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी तो मौसम में जबरदस्त ठंडक होगी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार हवा की गति पश्चिम से पूर्व हो जाने और बादल छाने के कारण ऐसी स्थिति हुई है। तीन दिनों तक तापमान में थोड़ी-बहुत वृद्धि हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मौसम में फिर जबरदस्त परिवर्तन होगा। कारण यह कि तब हवाएं पुरवा के बजाए पछुआ चलनी शुुरू होंगी। इससे एक जनवरी को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट हो सकती है।