{"_id":"6898f0f47c839b89470c8618","slug":"rain-slowed-down-the-construction-speedwaiting-increased-basti-news-c-207-1-bst1005-141798-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश ने धीमी कर दी निर्माण की रफ्तार...बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश ने धीमी कर दी निर्माण की रफ्तार...बढ़ा इंतजार
Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा वाया रामपुर बनकटी मार्ग के निर्माण की रफ्तार बारिश से धीमी हो गई है। एक पखवारे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ईको फ्रेंडली तकनीक से बनाई जा रही इस सड़क का निर्माण पूरा होने में अब दो महीने का समय बढ़ गया है। इस सड़क पर फर्राटा भरने के लिए दिसंबर तक इंतजार होगा।
ज्यादातर हिस्से में इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सतह का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बारिश बाद तारकोल युक्त गिट्टी बिछाने के कार्य में तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक मुंडेरवा वाया रामपुर बनकटी मार्ग को पहली बार ईको फ्रेंडली तकनीक से बना रहा है। पुरानी सड़क को उजाड़कर उसी के मलबे में सीमेंट मिलाकर नई सड़क की सतह तैयार की जा रही है। जानकारों का कहना है कि इससे मजबूती बढ़ेगी और सड़क की लागत भी कम आएगी।
मुंडेरवा से बनकटी तक 14 किमी लंबी सड़क के निर्माण में बारिश बाध्ध बन गई है। 25 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। विभाग के अनुसार, पहले चरण में 9 किमी लंबाई में सड़क के दोनों तरफ खोदाई करके 5.50 मीटर चौड़ाई में सड़क का बेस तैयार किया जा चुका है। इसके बाद पुरानी सड़क को उजाड़कर उसके मलबे में सीमेंट केमिकल आदि मिलाकर इसे पूरी सड़क पर बिछा दिया गया। इसके बाद विशेष किस्म के रोलर से प्रेस कर (दबाकर) सतह तैयार की जा रही है। ज्यादातर हिस्से में सतह का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। केवल तारकोल युक्त गिट्टी का लेयर पड़ना बाकी है। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। इससे कार्य को रोकना पड़ा है। विभाग के अनुसार बारिश में तारकोल युक्त गिट्टी की लेयर नहीं बिछाई जा सकती है। पानी पड़ने से यह टिकाऊ नहीं होगी। अक्तूबर बाद ही सड़क के फिनिशिंग का कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
-- -
प्रथम चरण में 9 किमी की दूरी में सड़क के चौड़ीकरण के साथ सतह तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब इस केवल तारकोल युक्त गिट्टी का लेपन होना है। बारिश के बाद अब अक्तूबर से शुरू कराया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर तक यह सड़क पूर्ण कर ली जाएगी। -उमेश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी।