फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain makes the weather pleasant, but waterlogging causes a great deal of trouble.

Basti News: बारिश ने मौसम सुहाना, जलभराव से हुई सांसत

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant, but waterlogging causes a great deal of trouble.
शहर के तुर्कहिया मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव संवाद
बस्ती। पिछले कई दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शहर से लेकर गांव तक में कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को बारिश के बाद शहर के कई मोहल्ले की गलियां लबालब हो गईं, इससे स्कूली बच्चों के साथ ही बुजुर्ग राहगीरों को सांसत हुई।
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई, तो जलभराव से परेशानी भी बढ़ गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज बारिश के साथ ही शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत भी सामने आ गई। मुख्य बाजार गांधीनगर के धर्मशाला रोड, महरीखांवा, तुर्कहिया, दरियाखां, पिकौरा, आवास विकास, कटरा, मिश्रौलिया, नरहरिया समेत कई निचले क्षेत्रों और गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा, पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। वहीं, 17 करोड़ की लागत से नवनिर्मित फोरलेन सड़क कंपनीबाग-बड़ेवन पर कई जगहों पर जलभराव दिखा। इससे राहगीर सांसत झेलते दिखे। कटरा पानी टंकी के पास पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता का कहना है कि जहां जलभराव की शिकायतें मिली वहां टीम भेजकर चोक नालियों के सिल्ट निकालकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद धान की फसलों को संजीवनी मिली है। किसान अब धान फसल में खाद डालने की तैयारी में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed