फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain in peaple problem

बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, लुढका पारा

Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain in peaple problem
शाम को हुई बारिश से बदला मौसम, बस्ती में भीगे लोग। - फोटो : BASTI
गलन से राहत, फिर लुढ़केगा पारा
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार रात से बारिश शुरू हो गई। हालांकि पुरवाई चलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और गलन से राहत महसूस की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 16 और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के किसी भी क्षेत्र से ओले गिरने की सूचना नहीं मिली। मगर आसमान में छाए बादलों को देखकर किसान अब भी डरे हैं। यदि ओले पड़े तो दलहनी, तिलहनी के अलावा सब्जी की फसलें चौपट हो जाएंगी। गेहूं एवं गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी 36 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी का असर 24 घंटे के भीतर मैदानी क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। आचार्य नरेद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है। दो दिन के भीतर यह बढ़ने वाली हैं। शनिवार-रविवार को तापमान फिर नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

पानी भरा तो फसलों को नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए अमृत है। गेहूं समेत दलहनी फसलों के लिए पानी की विशेष जरूरत है। ठीक ढंग से बारिश हो गई तो इस साल पैदावार भी ठीक होगी। विशेषज्ञों की मानें तो जिन फसलों की सिंचाई नहीं हुई है। बारिश होने से उनको काफी फायदा होगा। जिन फसलों की सिंचाई एक-दो दिन के अंदर हुई है, उस खेत में जलभराव होने पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed