फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain dampens the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).

Basti News: बारिश के चलते फीका पड़ गया थाना समाधान दिवस

Sun, 27 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rain dampens the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).
कोतवाली थाना में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद अ​धिकारी व अन्य संवाद
बस्ती। लगातार बारिश के कारण शनिवार को जिले के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस फीका रहा। खराब मौसम के चलते अधिकांश फरियादी घरों से नहीं निकले। कई थानों पर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहे। हर्रैया में लेखपालों के आंदोलन का असर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में नौ मामले आए। इनमें आठ राजस्व और एक पुलिस विभाग से संबंधित था। दो मामलों का निस्तारण किया गया। सीओ सिटी मानसी दाहिया और कोतवाल बृजानंद सिंह ने सुनवाई की।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह मौजूद रहीं। हर्रैया थाने में तीन राजस्व संबंधी मामले आए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार, अधिकांश लेखपाल नहीं पहुंचे। फरियादियों को समाधान का आश्वासन दिया गया। कलवारी में बारिश के कारण कोई नया मामला नहीं आया। वाल्टरगंज में दो मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण हुआ। मुंडेरवा थाने में तीन प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें एक का निस्तारण किया गया। रुधौली थाने में तेज बारिश और आंधी के कारण एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। पुलिस और राजस्वकर्मी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed