फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain continue in district

लगातार बारिश से शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 16 Sep 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
rain continue in district
सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के जूनियर हाईस्कूल के परिसर में भरा बारिश का पान? - फोटो : BASTI
लगातार बारिश से शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

कोतवाली, फायर स्टेशन व उद्योग ऑफिस में लगा पानी
ग्रामीण इलाकों में सड़कों तक भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश की रफ्तार पिछले 36 घंटे से थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में टूटी सड़कों के चलते आवागमन प्रभावित है, तो कोतवाली व फायर स्टेशन के अलावा उद्योग ऑफिस व कर्मियों की कॉलोनी लबालब हो गई है। हालांकि, फायर स्टेशन व कोतवाली में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है, मगर नाला जाम होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क व उद्योग कॉलोनी में भर रहा है।
बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया और फिर शुरू हो गई रिमझिम बारिश। पहले हल्के अंदाज में शुरू हुई बारिश दोपहर तक तेजी पर पहुंच गई। इसके बाद कभी तेज तो कभी धीमे दिन भर बारिश होती रही। हालांकि, इसके चलते तो कहीं जलभराव नहीं हुआ, मगर रात भर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कोतवाली व फायर स्टेशन तथा उद्योग विभाग के परिसर में पानी भर गया। इसके अलावा ओरीजोत, बड़ेवन, चइयाबारी, आवास विकास कॉलोनी, मालवीय रोड स्थित बिजली कॉलोनी, शिवा कॉलोनी, पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार बांसी मार्ग, बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर पानी भर गया है। इसके अलावा बरदहिया बाजार की सड़कें भी पानी से लबालब हैं। स्टेशन रोड से शुगर मिल जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत पड़री के जूनियर विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पड़री के परिसर में जलभराव हो गया है। इससे विद्यालय बंद रहे। जब जब बारिश होता तब तब परिसर में जलभराव हो जाता है। गांव के रमेश मिश्र, अजय चौधरी, पंकज पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, इन्द्रजीत पाण्डेय उर्फ रोशन पाण्डेय के अनुसार बारिश के समय यही हालात हो जाते हैं। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के साथ हो रही बारिश से किसान की परेशानी बढ़ी गन्ना की फसल बर्बाद होने के आसार हैं। बारिश के कारण भदना, बसहवा, बजहिया, तिनहरी, धनघटी, निद्धीपुर, पचलौरिया, नोनहा, कूपनगर, बोधपुर, शीतलनगर, घुरहूपुर सुल्तानपुर, चेतरा, डिगरभरिया, बैदोलिया, कोड़रिया, साड़ी सहित अन्य गांवों के किसानों की धान व गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। गन्ना किसान श्याम नरायन तिवारी का कहना है की धान को फसल में बालिया निकल रही हैं, जिसमें फूल आ रहा है। तेज हवाओं के कारण फूल गिरेगा और उत्पादन प्रभावित होगा। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार औसापुर गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आधा दर्जन लोगों के घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। इसके कारण घरों में रहने वाले लोगों को आने-जाने से लेकर विषैल कीड़े-मकोड़ों का खतरा बना हुआ है। गांव के राजेश, राम सुभग, मुलिंदर, शनि, राजू, सुरेंद्र सहित अनेक लोगों के घरों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी पाटने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल रहा है। इसके कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed