फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   railway vigikence

रंलवे विजिलेंस के निशाने पर कई धंधेबाज

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
railway vigikence
रेलवे विजिलेंस के निशाने पर धंधेबाज
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे के ई-टिकटिंग के खेल में टेरर फंडिंग का पर्दाफाश होने के बाद रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ के रडार पर कई और चेहरे हैं। हालांकि आरपीएफ की टीम इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है, मगर लगातार निगरानी के चलते मंडल के तीनों जिलों में कई धंधेबाज निशाने पर हैं।
आईआरसीटीसी के ई-टिकटिंग के जरिए गोलमाल का धंधा कोई नया नहीं है। पहली बार जुलाई-2018 में आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन से मुंबई के दो टिकट पकड़े। दो यात्री भी गिरफ्तार हुए। पूछताछ में दोनों ने टिकट मिलने वाला स्थान बता दिया। जब टीम ने टिकट बेचने वाले को दबोचा तो नेटवर्क का पता चल गया। इसके बाद ई-टिकटिंग के खेल को रोकने के लिए गोरखपुर रेलवे विजिलेंस की टीम जुट गई। इस पूरे खेल में टेरर फंडिंग उजागर होने के बाद अब यह टीम गैंग के नेटवर्क को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आठ जून-2019 को बभनान स्टेशन के बाहर शौचालय के पास रेलवे टिकट का धंधा करने वाले पैकोलिया निवासी उदयभान सिंह और मनोज कुमार सिंह के पास से रेलवे काउंटर का टिकट बरामद किया। 13 जून-2019 को खलीलाबाद कस्बे के त्रिपाठी मार्केट में गुलजार ट्रेडिंग पर कार्रवाई कर संचालक अफरोज आलम अंसार और खलीलाबाद कस्बे में बंजरिया में बाबा ट्रैवल्स संचालक शरजील अहमद के पास से 2.60 लाख रुपये के 110 ई- टिकट बरामद किया गया। 29 जुलाई-2019 को दुबौलिया कस्बे में रवि स्टूडियो पर कार्रवाई कर संचालक रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर 25 ई-टिकट बरामद किया था। चार सितंबर-2019 को संतकबीनगर के लोहरौली कस्बे से शाह ऑनलाइन सर्विस पर छापा मारा गया। टीम ने संचालक संतकबीरनगर के ग्राम मढ़ना निवासी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर 25 ई-टिकट बरामद किया। 15 अक्तूबर को कप्तानगंज के शमिया इंफॉर्मेशन सेंटर पर कार्रवाई कर पिलखवां निवासी मोहम्मद जाफर को दबोचा। उसके पास से दो लैपटॉप एवं 20 ई-टिकट बरामद किया गया। यहां अभिलेख की जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त ने दो साल में करीब छह लाख के ई-टिकट बेचे हैं। दो नवंबर-2019 को संतकबीरनगर के नंदौर स्थित असरफ टिकट सेंटर पर कार्रवाई की गई। यहां बड़े पैमाने पर अवैध ई-टिकट बरामद कर संचालक बखिरा थानाक्षेत्र के महुआ निवासी मोहम्मद असरफ को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से टीम ने लैपटॉप, प्रिंटर और रिकॉर्ड रजिस्टर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर को हर्रैया से दबोचा गए थे सदस्य
जेल रोड गोंडा निवासी अभय प्रताप सिंह एवं थाना सादुल्लानगर नेवादा बलरामपुर निवासी रेहान सिद्दीकी को सात दिसंबर-2019 को आरपीएफ बस्ती, गोंडा की संयुक्त टीम ने हर्रैया बस स्टैंड से दबोचा। टीम ने विशेष प्रकार का एएनएमएस सॉफ्टवेयर बरामद किया। इसे व्हाट्सप ग्रुप के जरिए टिकट एजेंटों को मासिक किराए पर दिया जाता था। देश के विभिन्न हिस्सों से टिकट एजेंट को व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सॉफ्टवेयर खरीद लेते थे, जिसे सॉफ्टवेयर आईडी व सॉफ्टवेयर को व्हाट्सएप लिंक से भेज कर दे दिया जाता था। यह गैंग फर्जी आईआरसीटीसी का आईडी भी उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed