फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway SP inspected the security arrangements at the station and Sawan special trains.

Basti News: रेलवे एसपी ने स्टेशन और सावन स्पेशल ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Railway SP inspected the security arrangements at the station and Sawan special trains.
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक (रेलवे) लक्ष्मी निवास मिश्र ने शनिवार रात बस्ती रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। सावन माह में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्होंने रेलवे स्टेशन और सावन स्पेशल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे रेलवे एसपी अचानक जीआरपी थाने पहुंचे। उनके पहुंचते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ड्यूटी पर मौजूद मिले। एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार, थाना कार्यालय और अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी चार्ट और स्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावन माह में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा सावन स्पेशल ट्रेनों में स्कॉर्ट पुलिस टीम की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। रेलवे एसपी ने शस्त्रागार में रखे हथियारों, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, लाठी और दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और बाहरी पार्किंग का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील पदार्थों की सघन जांच जारी रखने तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed