फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Railway girder placed on road track, danger of accident

Basti News: सड़क की पटरी पर रखा रेलवे का गर्डर, दुर्घटना का खतराा

Fri, 29 Nov 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Railway girder placed on road track, danger of accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। बभनान-भिटिया मार्ग पर बभनान नवीन सब्जी मंडी के निकट सड़क की पटरी पर लोहे का गर्डर रखने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व इसी के आसपास दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए थे, जिसमें एक की मौत भी हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मांग की गई है कि अंडरपास में प्रयोग होने वाला गर्डर यहां से हटाया जाए।
नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में बढ़ौलीपुर क्रॉसिंग पर मौजूदा समय में रेलवे का अंडरपास बनाया जा रहा है। इसी में प्रयोग होने के लिए महीनों पहले ठेकेदार ने 25-25 फीट लंबे तीन चार फीट चौड़े लोहे के गर्डर सड़क से सटा कर रख दिए हैं। जो दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिस समय यह रखा जा रहा था, उस समय विरोध किया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद अभी तक इन्हें यहां से हटाया नहीं गया, जिससे यहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यहीं बभनान नवीन सब्जी मंडी स्थल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियों व व्यापारियों की भीड़ लगी रहती है। आसपास कारोबार करने वाले राजेश कुमार, विजय कुमार वर्मा, रामनरेश, शिव बहादुर, मकसूद, अनुपम ने बताया कि अब गन्ने का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कोहरे में इससे खतरा होने की आशंका दोगुनी हो गई है। इसके लिए न तो रेलवे के ठेकेदार और न ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान दे रहे, जबकि कुछ दिन पहले यहां दुर्घटना में युवक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed