{"_id":"5e0cdc1b8ebc3e8801067625","slug":"raids-on-sand-mining-base444-basti-news-gkp3355479172","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बालू खनन अड्डे पर छापा, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बालू खनन अड्डे पर छापा, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू खनन अड्डे पर छापा, दो हिरासत में
छावनी(बस्ती)। थानाक्षेत्र के काशीपुर माझा में अवैध बालू खनन अड्डे पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने छापा मार गया। मंगलवार देर रात हुई कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया। इस दौरान मिले यंत्रों को सीज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मय टीम देर रात काशीपुर माझा पहुंचे। खनन अड्डे पर पहुंचे अधिकारियों को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने भाग रहे दो लोगों को दबोच लिया। खनन कर रही मशीनों को सीज कर दिया है। तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप की तहरीर पर छावनी पुलिस सिवान के थाना गोठानी अंतर्गत भलुआ निवासी मुनीष उर्फ विश्वनाथ, प्रतापगढ़ के कुओरी भीटा निवासी संतलाल, दरोगा उर्फ मुंशी सुमेर, सोनू, अनिल निवासी हर्रैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुनीष व संतलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।