फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raids on 10 pathology and ultrasound centres, four sealed

Basti News: 10 पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी, चार सील

Wed, 03 Jan 2024 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raids on 10 pathology and ultrasound centres, four sealed
​पैथोलॉजी सेंटर की जांच करती स्वास्थ्य विभाग ​की टीम 
बस्ती। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों पर प्रशासन की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। सदर क्षेत्र के आधा दर्जन व हर्रैया के चार सेंटरों की जांच की गई, जिसमें चार सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए। इन्हें टीम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता के साथ गायघाट, महादेवा व कुसौरा सहित छह सेंटरों की जांच की गई है। महादेवा में एक पैथालॉजी तथा शहर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर काे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि क अनुसार एस डी एम विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को कस्बे में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की। छापेमारी की खबर सुनकर अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथालॉजी संचालकों में खलबली मच गई। अधिकतर पैथालॉजी केंद्र के संचालक अपना शटर बंद कर भाग गए। एसडीएम के साथ सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह ने चार पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की। इसके बाद आशीष डायग्नोस्टिक सेंटर सहित दो पैथालॉजी सेंटरों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने सभी को अपना कागजात प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि सभी संचालित केंद्रों की सूची तैयार की गई है। कोई भी अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के 15 पंजीकृत पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता, गुणवत्ता इत्यादि की जांच के लिए चलाए जाने वाला अभियान अब तक शुरू नहीं हो सका है। यहां अभियान को अधिकारी गोपनीय बता रहे हैं, जबकि जांच के लिए तय सेंटरों की कॉपी वायरल हो रही है।

एसडीएम रुधौली आशुतोष तिवारी ने बताया कि रुधौली तहसील क्षेत्र के लिए चिह्नित निजी पैथोलॉजी एवं जांच केंद्रों की जांच अभी नहीं की जा सकी है। अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed