फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid on illegal liquor den, one arrested

Basti News: अवैध शराब के अड्डे पर छापा, एक गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal liquor den, one arrested
बस्ती। थाना छावनी पुलिस टीम ने क्षेत्र के घिरौली बाबू गांव में दबिश देकर 300 लीटर अवैध देसी शराब की लहन को नष्ट कर दिया। 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आसपास कच्ची शराब बनाने वाले की तलाश करने पर बगल में छिपे गंगाराम चौहान को करीब 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

हल्दी कार्यक्रम के दौरान मारपीट
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट का केस दर्ज किया है। अहिरौली निवासी सुनील ने तहरीर दी है कि उनके घर में आठ मई को हल्दी पूजन कार्यक्रम हो रहा था। शादी नौ मई को थी। इस अवसर पर घर पर डीजे बज रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने घर में घुसकर मारापीटा। गांव के लोग बीच-बचाव में आए तो जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने गांव के मनऊर, सोनू, इसरार, कैफ के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

युवक पर घात लगाकर हमला
सोनहा। बहुभोज से लौट रहे युवक पर घात लगाए लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा झुगियां गांव के शिवम तिवारी का आरोप है कि वह शुक्रवार रात में मंडफ़ गांव में दोस्त के बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक में पेट्रोल भरवाने भानपुर की तरफ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश में घात लगाए बैठे दो लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। उनका सिर फट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भानपुर लाया गया। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप, केस
बस्ती। नगर पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अश्लील हरकत के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर दी है कि दहेज के लिए उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया गया। बिना उनकी मर्जी के गर्भपात करा दिया गया। ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अयोध्या के इनायतपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी पति, ससुर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से किसान घायल
महराजगंज। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली ओझा गांव में शनिवार की सुबह खेत से लौट रहे किसान को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रजौली निवासी भाग्यदार (65) किसी काम से फोरलेन के रजौली ओझा के पास गए थे। वहां ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में भर्ती भाग्यदार की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल

भानपुर। सोनहा थाने के रास्ते पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विपिन चौधरी घायल हो गए। शुक्रवार देर रात बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। थाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए। कार चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। परिवार के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद
दो बाइक की टक्कर में चालक घायल
महराजगंज (बस्ती)। हरैया थाना क्षेत्र के जगाऊं पुरवा झलियाहवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दोपहर आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। चिकित्सक ने हालत नाज़ुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल की पहचान दिव्यांशु दिवाकर (22) पुत्र सूर्य राम दिवाकर ग्राम सिटकिहवा थाना दुबौलिया जिला बस्ती के रूप में हुई। जो किसी कार्य के लिए हरैया गए थे। संवाद
सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से राहगीर घायल

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत अमारी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के जगन्नाथ मौर्य (48) पुत्र झिन्नू प्रसाद किसी कार्य से हनुमानगंज बाजार गए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर दर्शन नगर रेफर कर दिया। घायल जगन्नाथ के पुत्र श्यामबाबू मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
संतकबीरनगर। महुली थाना के चंद्रौटी गांव के पास बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने उनका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान पिंटू निवासी ग्राम एकमा थाना मुंडेरवा और शेषनाथ निवासी जनपद बस्ती के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed