{"_id":"57cf026c4f1c1b305e318140","slug":"rahul-gandhi-will-arrive-in-the-evening-at-seven-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम सात बजे जिले में पहुंचेंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम सात बजे जिले में पहुंचेंगे राहुल गांधी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा कस्बे मे राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के लोने ने किसान चौक पर किया निरीक्षण ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान यात्रा के बहाने पूर्वी यूपी में खोई जमीन तलाशने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी बुधवार शाम पांच बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। कांटेे से मुंडेरवा कस्बा पहुंचेंगे,जहां मिल चलवाने के संघर्ष में जान गंवाने वाले तीनों गन्ना किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को सबसे पहले प्रख्यात हिंदी समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम है। वहां से शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो की शुरुआत करेंगे। हर्रैया में भी उनके कई कार्यक्रम संभावित हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने मंगलवार को डाक बंगलेे और शास्त्री चौक पर एंटी सबोटाज चेकिंग किया। इंस्पेक्टर एके सिंह के नेतृत्व में खुफिया दल देर रात तक सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेता रहा। डीआइजी लक्ष्मी नरायन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी के हाथ में है। जिले व रेंज से जितनी फोर्स मांगी गई थी, उतनी दे दी गई है।