{"_id":"578e6f534f1c1ba87ac4b6eb","slug":"rage-rage-unchecked-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रकों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रकों ने मचाया उत्पात
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रकों ने मचाया उत्पात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात ढाई बजे के करीब हाइवे पर मूड़घाट तिराहे से गौर बभनान की ओर जाने वाली सड़क पर दो अनियंत्रित ट्रकों ने बिजली को पोलों को टक्कर मारते हुए वहां लगे होर्डिंग और पान की गुमटी को तोड़ डाला। बिजली के दो पोल जमींदोज हो गए जिससे रात से ही कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सोमवार रात ट्रकों की टक्कर से बिजली के दो पोल तो पूरी तरह ध्वस्त हुए ही साथ ही तिराहे पर लगी होर्डिंग और गनेशपुर निवासी मुकेश की पान और कोल्डड्रिंक की गुमटी भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। देर रात होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से मूड़घाट, डमरुआ, पुराने आरटीओ कार्यालय के निकट के मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह से विभाग के कर्मचारी बिजली का पोल और उसमें लगे वायर व अन्य उपकरणों को ठीक करने में लगे रहे। शाम तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। विद्युत कर्मियों ने कहा, काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने एक ट्रक को मौके से बरामद कर लिया है।