फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Radha-Krishna tableau taken out on Janmashtami

Basti News: जन्माष्टमी पर निकाली गई राधा-कृष्ण की झांकी

Mon, 18 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna tableau taken out on Janmashtami
विक्रमजोत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम।
बभनान। कस्बे में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जगह-जगह पंडालों में राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई व जागरण किया गया जन्माष्टमी प्रमुख रूप से किराना मंडी, कपड़ा मंडी, सुर्ती हट्टा, बागेश्वर नगर, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, राम आसरे कॉलोनी सहित विभिन्न जगहों पर आयोजन किया गया। सब्जी मंडी में जगराता पार्टी द्वारा जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने विभिन्न पंडालों में जन्मोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन

-
मुंडेरवा में मनी जन्माष्टमी
मुंडेरवा। कस्बे सहित आस पास के गांवों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुंडेरवा थाना, काली मन्दिर, चीनी मिल मंदिर, गोला बाजार, अग्रसेन नगर, गांधी नगर, अटल नगर सहित अन्य स्थानों पर आकर्षण झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी। रात बारह बजे प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीक नाड़े सहित खीरा और नारियल काटा गया। जन्म के बाद महिलाओं ने सोहर और भजन गाया। कस्बा निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, बंटी कसौधन, मेवालाल, दीपांशु जायसवाल, मुरली, कोईल सोनी, मनीष, जोन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
भव्यता के साथ मनायी गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

विक्रमजोत। विक्रमजोत कस्बे की पुरानी बाजार में 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में पूरी रात चले कार्यक्रम में कलाकारों की ओर से कृष्ण जन्म सहित शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण प्रेम संवाद की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसी क्रम में विकास क्षेत्र के बस्थनवां, छावनी, अमोढ़ा सहित कई जगहों पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed