फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   quarantine in basti

हॉट स्पॉट जमोहरा के 83 घरों में क्वारंटीन हुए ग्रामीण

Wed, 22 Apr 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
quarantine in basti
हॉट स्पॉट जमोहरा के 83 घरों में क्वारंटीन हुए ग्रामीण
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस के कारण हॉट स्पॉट किए गए साउंघाट ब्लॉक के जमोहरा गांव में करीब 83 घरों के ग्रामीणों को उनके घर में ही क्वारंटीन किया गया। सभी ग्रामीणों के स्वाब टेस्ट के लिए गांव के बाहर बागीचे में टेस्ट चैंबर स्थापित किया गया है, जहां डिप्टी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन व डॉ. सीके वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के गले का लार लेकर टेस्ट के लिए भेजेगी।

डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रेाका ने बुधवार को जांच स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी 83 परिवारों के प्रत्येक सदस्य का फार्म भरवाया जाय तथा उनका स्वाब परीक्षण कराया जाय। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। इस गांव में नौ जमाती आए थे। वे गांव में स्थित मस्जिद में ठहरे थे तथा घर-घर जाकर धर्म का प्रचार किया था और इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed