{"_id":"5e8a0dec8ebc3e76d156cc67","slug":"quarantine-home-se-10-shramik-bhagya-basti-news-gkp3471005146","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन होम से दस श्रमिक फरार, लेखपाल ने दर्ज कराया केस111","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन होम से दस श्रमिक फरार, लेखपाल ने दर्ज कराया केस111
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन होम से दस श्रमिक भागे, लेखपाल ने दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा(बस्ती)। लॉकडाउन के दौरान निराश्रित, घुमंतू, दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए तहसील मुख्यालय के बगल सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज भानपुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रोके गए लोगों में से शनिवार की रात दस श्रमिकों के भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। श्रमिकों के भागने की सूचना पर हल्का लेखपाल कृष्ण चंद्र चौधरी ने बिहार प्रदेश के जहानाबाद के ग्राम गनपुरा निवासी सिंटू कुमार, जय प्रकाश, रामानंद, रंजीत कुमार, विनोद कुमार, सुरेश, रूदल, देवानंद विंद, कनिन्दल विंद, सुरेन्द्र बिदं, विरुद्ध सोनहा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। लेखपाल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सभी श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया था। जहां से वे बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी को सूचना दिए चले गये और वापस नही लौटे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।