फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Purnia Court Express reached 5.15 hours late

Basti News: 5.15 घंटे देर से पहुंची पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Purnia Court Express reached 5.15 hours late
बस्ती। शंभू सीमा पर अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर किसानों के धरने के चलते बृहस्पतिवार को पंजाब से आने वाली तमाम ट्रेनें देर से पहुंची। रेलवे के अनुसार, किसानों के धरने के चलते ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनें अंबाला कैंट से सानेहवाल के रास्ते आगे भेजी जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पूर्णिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस करीब 5.15 घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

जबकि इसी रास्ते से चलकर कामाख्या एक्सप्रेस 2.7 घंटे देर से पहुंची। सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस 6.9 घंटे देर से पहुंची। लुधियाना से डायवर्जन के चलते नई दिल्ली होकर बस्ती पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस करीब 12 मिनट देर से पहुंची। भटिंडा जंक्शन से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखधान एक्सप्रेस करीब 43 मिनट देर से पहुंची। मुंबई से चलकर बस्ती पहुंची अवध एक्सप्रेस 2.21 घंटे देर से पहुंची। गोरखपुर राप्ती सागर 5.15 मिनट की देरी से पहुंची। गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस करीब 1.33 घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक नसीम ने बताया कि अंबाला-लुधियाना में रेलमार्ग पर धरने के चलते पंजाब की ओर से आने वाली गाड़ियां कुछ देर से पहुंची रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed