Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Public wait for Over bridge

Basti News: ओवरब्रिज का इंतजार कर रही 50 हजार की आबादी ...

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Public wait for Over bridge
ओवरब्रिज का इंतजार कर रही 50 हजार की आबादी
विज्ञापन

बस्ती। देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए। लेकिन, पुरानी बस्ती क्षेत्र की थोक मंडी पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का दर्द कम होने के बजाय बढ़ गया है। इससे तकरीबन 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। यहां के लोग ओवरब्रिज का इंतजार कर रहे हैं, मगर तमाम कवायद के बावजूद ओवरब्रिज अब तक नहीं बन सका है।
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के ठीक 100 मीटर पश्चिम स्थित पांडेय बाजार रेलवे क्रासिंग के गेट नंबर 199 पर सुबह से शाम तक जाम की समस्या बनी रहती है। कारण यह है कि इस रेल मार्ग से सुपरफास्ट एक्सप्रेस व मालगाड़ियों समेत 65 ट्रेन का आवागमन होता है। हर बार यहां स्थापित रेलवे का गेट बंद होता है। लिहाजा बैरियर पर हर आधे घंटे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। खासतौर पर सुबह व शाम जब नागरिकों, राहगीरों व बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है। इस सघन आबादी में बने इस गेट को ओवरब्रिज में तब्दील करने के लिए कभी भी किसी राजनीतिक दल अथवा अफसर ने कोई पहल नहीं किया है।
विज्ञापन

अस्पताल से लेकर फोरलेन पर पहुंचना हुआ दुष्कर
इसी रास्ते से पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार, सुर्तीहट्टा, संजय कालोनी, मिश्रौलिया, नरहरिया, पठान टोला व निर्मली कुड मोहल्ले के तकरीबन 50 हजार लोग फोरलेन, जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय समेत रोडवेज तक आवागमन करते हैं। यहां के जाम से बचने के लिए लोगों को लगभग आठ किलोमीटर का लंबा सफर तय करना मजबूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तो बना अंडर पास और न ही बन सका ओवरब्रिज
नागरिकों व राहगीरों की समस्या को संज्ञान में लेकर रेलवे ने पांच साल पहले 2017 में इस गेट नंबर 199 पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया तो यहां अनधिकृत कब्जा जमाए लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया। लिहाजा रेलवे ने इसी से महज तीन सौ मीटर पश्चिम गेट नंबर 200 पर अंडरपास के लिए सर्वे किया। लेकिन, पता चला कि यहां तो वाटर लेबल बहुत ही ऊपर है जिससे अंडरपास में पानी भरने की आशंका पैदा हो गई। इसके कारण रेलवे ने अंडरपास का भी विकल्प समाप्त कर दिया।

---
अधिकारियों से की जाएगी वार्ता
आईओडब्ल्यू हीरामन प्रसाद ने बताया कि ओवरब्रिज के लिए पहले तैयारी थी। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से उसे मुख्यालय ने निरस्त कर दिया था। इसके लिए दोबारा अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed