{"_id":"6a1c993a811dc031e00906e4","slug":"public-health-fair-at-39-phcmore-patients-of-viral-infections-basti-news-c-207-1-bst1005-159700-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 39 पीएचसी पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला...वायरल संक्रमण के रोगी अधिक आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 39 पीएचसी पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला...वायरल संक्रमण के रोगी अधिक आए
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ा होने से रक्तचाप और शुगर के साथ हाईपरटेंशन के मरीज अधिक रहे। ऐसे मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। कुल, 952 मरीजों को परामर्श दिया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि खानपान में लापरवाही, अनियमित दिनचर्या और बदलती जीवनशैली के कारण ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में समय-समय पर जांच कराते और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। पीएचसी कुदरहा, पीएचसी सगरा, पीएचसी टिनिच, हरदी, मुसहा, बेलभरिया, हलुआ, बभनान में जैसे-तैसे मेला निपटा दिया गया। नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 58 मरीजों की जांच की।
बताया कि 10 मरीज डायबिटीज के, आठ बीपी के, छह मरीज गर्भवती थीं। 42 मरीजों की ब्लड जांच हुई। स्टाफ नर्स पूनम यादव, अरुण कुमार ने सहयोग किया। 11 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग हुई। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 47 मरीजों को परामर्श दिया। वायरल संक्रमण के साथ पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। स्टाफ नर्स कीर्ति सिंह, अरुण चौधरी ने सहयोग किया। 10 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग भी हुई। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने कुल 22 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने दवाएं दी। एलटी कनिष्कों चित्रगुप्त, राजेंद्र प्रसाद, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, शहजादा परवेज, जमील अहमद ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में आयोजित मेला में 18 मरीज आए। डॉ. शिप्रा शर्मा ने जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट गुलाब, लक्ष्मी त्रिपाठी, अंबिका गौड़, अनिल कुमार, ओपी यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डाॅ. अभिषेक सिंह ने बताया कि 16 मरीज आए। डिहाईड्रेशन, त्वचा और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
जन आरोग्य मेला में तीन मरीज ही आए
कलवारी। सीएचसी कलवारी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सिर्फ कागजी कोरम दिखा। सिर्फ तीन मरीज ही आए। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि मेला में जो मरीज आए, उपचार किया गया। पेट दर्द, बुखार और हड्डी दर्द के मरीज थे। फार्मासिस्ट एके दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय भगवान दास तथा स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
बनकटी में 15 मरीजों को मिला परामर्श
बनकटी। पीएससी बनकटी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में औपचारिकता निभाई गई। दो बजे तक 15 मरीज आए। डॉ. अंकुर शुक्ला ने बताया कि मरीज कम आ रहे हैं, जो आए वह वायरल संक्रमण से ग्रसित थे। फर्मासिस्ट पीसी पांडेय ने दवाएं दी।