फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protesting against India-Pakistan match, Shiv Sena burnt effigy of Pakistan

Basti News: भारत-पाक मैच का विरोध, शिवसेना ने फूंका पाक का पुतला

Mon, 15 Sep 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Protesting against India-Pakistan match, Shiv Sena burnt effigy of Pakistan
बस्ती। एशिया कप 2025 में दुबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का शिवसेना विरोध कर रही है। रविवार को शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष ई. रूपेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने महसो चौराहे पर बीसीसीआई के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शिवसेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान और जिला प्रभारी राधेश्याम शुक्ल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना आतंकी हमलों के पीड़ितों का अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि जब पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात की गई थी, तो अब क्रिकेट मैच कराने की क्या मजबूरी है। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मैच विदेशी दबाव में आयोजित किया गया है और शहीदों की कुर्बानी को भुलाने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिवसैनिक पाकिस्तान से किसी भी तरह के खेल या संबंधों का कड़ा विरोध करेंगे। इस दौरान सुभाष, प्रिंस सिंहनिया, राज श्रीवास्तव, सचिन, हृदयराम, प्रतीक मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed