{"_id":"684dd7c8ad48e81695090501","slug":"protested-for-two-and-a-half-hours-at-the-gate-of-harraiya-police-station-refused-to-perform-last-rites-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138354-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया थाने के गेट पर ढाई घंटे दिया धरना, अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया थाने के गेट पर ढाई घंटे दिया धरना, अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार
Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया थाने के गेट पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
हर्रैया। एक दिन पहले मनोरमा नदी के किनारे मिले गंगापुर के मजदूर लक्षमण उर्फ लच्छू के शव के मामले में हत्या का आरोप लगाकर गांव व परिवार के लोगों ने प्रदर्शन किया। बगल के गांव महादेवरी के एक व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने रास्ते में ही उन लोगों को रोक दिया। मगर, बाद में पैदल ही वे लोग थाने पर पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए।
करीब ढाई घंटे तक चले धरने के बाद एसपी के आश्वासन पर थाने के गेट से तो लोग चले गए लेकिन गांव में जाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस मान-मनव्वल का प्रयास कर रही थी।
बृहस्पतिवार को सुबह मजदूरी करने के लिए निकले गंगापुर निवासी लक्ष्मन उर्फ लच्छू का शुक्रवार को मनोरमा नदी के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालात में शव मिला था। परिवार के लोगों का कहना है कि बगल के गांव महादेवरी में एक व्यक्ति के साथ मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
मृतक की बेटियों का कहना है कि उन लोगों ने महादेवरी के जिस व्यक्ति के साथ काम करने के लिए कहकर गए थे। उनके पास पिता के बारे में पता लगाने गई तो उसने साथ जाने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार दोपहर लक्ष्मन का शव मिलने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर थाने आ रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई तो भदावल गांव के पास शव को थाने लाने से रोक दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन व उनके रिश्तेदार वहीं से पैदल व बाइक से थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।
परिजन महादेवरी के जिस व्यक्ति के साथ लक्ष्मन कार्य करने गया था, उसे आरोपी बताते हुए गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर सीओ संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह, एसओ पैकोलिया धर्मेंद्र यादव, कप्तानगंज एसओ सुनील गौड़ के साथ भारी संख्या में पुलिस जुट गई।
धरने में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं के चलते पुलिस असहाय दिखी। भासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर भी परिजनों के मांग का समर्थन करते हुए धरने में शामिल हो गए। घंटों चले घटनाक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने विनोद राजभर की बात मोबाइल के जरिए एसपी से कराई।
एसपी ने विसरा रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वहां से हट गए लेकिन गांव में जाकर फिर धरने पर बैठ गए। थाने पर प्रदर्शन और धरना दे रहे लोगों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की मगर, पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया। सर्विस रोड पर थोड़ी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
सीओ संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है। उसे जांच के लिए जल्द भिजवाया जाएगा।