फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest on overbridge1

ओबरब्रिज के लिए बभनान में हो सकता है आंदोलन

Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest on overbridge1
ओवरब्रिज के लिए बभनान में हो सकता है आंदोलन
विज्ञापन

बभनान। रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 (ए) पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कस्बेवासी काफी दिनों से आवाज उठा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। जिसके बावजूद भी ओवरब्रिज का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। रोज-रोज की समस्याओं से आजिज आकर कस्बे वासी अब आंदोलन का मूड बना रहे हैं।

ओवरब्रिज न होने से यहां लंबा जाम लग जाता है। जाम में फंसे मरीजों, स्कूली वाहनों, सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों को काफी समस्या होती है। बभनान-गौराचौकी मार्ग कस्बे के मध्य से होकर गुजरती है। इसी सड़क पर रेलवे गेट संख्या 222 (ए) स्थित है। एक बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जब कई ट्रेनों को निकाला जाता है तो रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। यह फाटक दिन में सैकड़ों बार खुलता व बंद होता है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वालों को समपार फाटक के दोनों तरफ इसके खुलने के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय होती है। इस समय तो कई बार आधे से एक घंटे के लिए ही समपार फाटकर बंद हो जाता है। कस्बे के विशाल, शुभम ,घनश्याम ,राजकुमार, राजेश,राम नरेश आदि ने ओवरब्रिज निर्माण करने की मांग की है। नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष सईद खान का कहना है रेलवे क्रासिंग पर आए दिन घंटों जाम लगा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर कोई बजट नहीं है। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर ओवरब्रिज निर्माण कराने के लिए मांग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed