{"_id":"699765092d644d55f30435ae","slug":"protest-continues-for-withdrawal-of-new-ugc-rules-basti-news-c-207-1-bst1006-153512-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूजीसी के नए नियमों की वापसी के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूजीसी के नए नियमों की वापसी के लिए धरना जारी
Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देते मेधा पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
बस्ती। यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रुद्र आदर्श पांडेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन में स्थित गांधी प्रतिमा पर बेमियादी धरना नौ दिनों से जारी है।
बृहस्पतिवार को मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चुनावी लाभ के लिए छात्रों को जाति, वर्ग में बांट देने का षडयंत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रुद्र आदर्श पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में बेमियादी धरना लगातार जारी है। यूजीसी का यह निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है।
विज्ञापन
इस दौरान अभय देव शुक्ल, रवि शुक्ला, वैभव शुक्ला, संतोष प्रधान, वृजेश द्विवेदी, रामरीका पांडेय, चन्द्रेश प्रताप सिह, राम प्रताप सिंह, हरिगोविंद द्विवेदी, सुभाष मिश्र, सुयश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।