फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest again in Municipality premises from 18th

Basti News: समस्याएं जस की तस, 18 से फिर पालिका परिसर में धरना

Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Protest again in Municipality premises from 18th
नगर विकास सेवा कल्याण मंच की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करने वाले नगर विकास सेवा कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर 18 मार्च से नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने हर कार्य दिवस पर धरना देने का फैसला लिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ला ने कहा कि निरंतर प्रयास के बावजूद पालिका प्रशासन ने समस्याओं के समाधान को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाया है, इसलिए पालिका कार्यालय परिसर में लगातार धरना देकर सोए हुए पालिका प्रशासन को जगाया जाएगा। कहा कि अब वार्ता नहीं समस्याओं का समाधान चाहिए। इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मासिक पेंशन माह के अंतिम दिन जरूर भेज दिया जाए और वास्तविकता से कम पर निर्धारित पेंशन को सही कराया जाए। साथ ही पीएफ बकाया, ऋण कटौती, मंहगाई भत्ता, बोनस व अन्य एरियर का भुगतान ब्याज सहित किया जाए और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल प्रस्तुत करने के सप्ताह भीतर भुगतान कर दिया जाए। ज्ञापन में कहा है कि बकाया व भुगतान का विवरण उपलब्ध कराया जाए व कार्यालय में प्रार्थना पत्र लंबित न रखा जाए। इस मौके पर बाबूराम, सर्वजीत चौधरी, राम अवध, अनिल कुमार, राम नारायन चौधरी व विनोद कुमार अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed