{"_id":"656a2228a3fe55503d03a5a9","slug":"problems-heard-from-villagers-in-chaupal-ten-resolved-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7760-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौपाल में ग्रामीणों से सुनाईं समस्याएं, दस निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौपाल में ग्रामीणों से सुनाईं समस्याएं, दस निस्तारित
Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
- चौपाल के नोडल सहायक ने योजनाओं प्रति लोगों को किया जागरूक
टिनिच। क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमा द्वितीय के पंचायत भवन पर शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत चौपाल लगाकर अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। इस मौके पर दस समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के नोडल सहायक विकास अधिकारी सल्टौआ अरुणेश पाल ने ग्रामीणों को योजनाओं के बारे जागरूक किया।
उन्होंने योजनाएं और लाभ लेने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि चौपाल का मकसद है कि गांव में ही लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित की जाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को दिया जाए। चौपाल में सभी विभागों के अफसर मौजूद रहते हैं। दस लोगों ने शौचालय व चार लोगों ने राशन कार्ड की मांग की।
सचिव अवधेश कुमार वर्मा ने बताया की सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल के नोडल एडीओ पंचायत ने परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय आमा टिनिच का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों से अंग्रेजी में नाम पूछा तो वह नहीं बता सके। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन प्रसाद से शैक्षिक व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रधान यशोदानंद यादव, फार्मासिस्ट गिरजेश चौधरी, राम जियावन गुप्ता, सनोज यादव आदि मौजूद रहे।