फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Priyanka Road show Organised

प्रियंका की एक झलक के लिए रहे बेताब

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Road show Organised
प्रियंका की एक झलक के लिए रहे बेताब, की पुष्पवर्षा
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती में मंगलवार को शहर में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मंगलवार शाम करीब चार बजे शहर के मालवीय रोड स्थित अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से कांग्रेस की महासचिव उतरीं। रोड शो में प्रियंका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भारी सुरक्षा के बीच हेलीपैड से वह कार से कंपनी बाग पहुंचीं। यहां से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो कंपनी बाग चौराहा से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहा पहुंचा। करीब तीन किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था। इस दौरान प्रियंका का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नेहरू और गांधी परिवार से जुड़ी शख्सियत को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी तादाद में महिलाएं आई थीं। स्वागत से अभिभूत प्रियंका लोगों का अभिवादन करतीं रहीं। प्रियंका ने कंपनी बाग में अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रदेश में समरसता और खुशहाली के लिए कांग्रेस को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

सुरक्षा घेरे में रहीं प्रियंका
रोड शो के दौरान भारी पुलिस बल ने रस्से सहारे प्रियंका गांधी के वाहन को घेरे रहा। किसी को उनके करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई। रोडवेज पर रोड शो खत्म होने के बाद वह कार से एपीपीएन पीजी कॉलेज पहुंचीं और गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed