फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prisoners submitted memorandum against jailer to DM

Basti News: जेलर के खिलाफ बंदी रक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Apr 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prisoners submitted memorandum against jailer to DM
जिला जेल के बंदी रक्षको ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करके डीएम को सौपा ज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार के बंदी रक्षकों ने मंगलवार को जेलर के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। छुट्टी के लिए परेशान करने, पक्षपात करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी विगत तीन हफ्तों से विषम परिस्थितियों में अवकाश नहीं दे रहे हैं। इसका कोई कारण भी नहीं बताते और अपशब्दों का प्रयोग करके भगा देते हैं। कर्मचारियों को इन्कार आदेेश (डीओ) और निलंबन का हवाला देकर डराते-धमकाते हैं। जबकि कुछ चुनिंदा बंदी रक्षकों को गुप्त रूप से अवकाश देकर सरकारी कार्य का हवाला देते हैं।
विज्ञापन

जेल में तैनात तकरीबन 21 बंदीरक्षक वर्दी में ही मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रर्दशन करने पहुंच गए। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने वाले बंदी रक्षकों में विमलेश कुमार पाल, धर्मराज, सूरज यादव, सूरज जायसवाल, अमन सिंह चौहान, प्रमोद सिंह, शिवजीत सिंह, ताम्रघ्वज,अरविंद कुमार, पवन कुमार यादव, गौरव यादव, प्रशांत सिंह, रविशंकर प्रसाद, रविशंकर गौड़, शिवकुमार, कुलदीप, राजप्रकाश, सुरेश चंद्र गुप्ता, नवीश सिंह, राजूराय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
अनर्गल आरोप लगा रहे कुछ बंदी रक्षक : जेलर
- सभी आरोपों को खारिज करते हुए जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस समय जेल में बंदी रक्षकों की कमी है। कुल 81 बंदी रक्षकों में से चार पहले से ही लंबी छुट्टी पर हैं। सात ट्रेनिंग में गए हैं। जेल के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है, उसकी देखरेख भी करनी है। ऐसे में जेल की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए और छुट्टियां देना संभव नहीं है। इसे लेकर कुछ बंदी रक्षक अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- जिला जेल की संवेदनशीलता और स्टाफ की कमी के कारण बंदियों को अवकाश कम मिल रहा है लेकिन छुट्टी की बात को लेकर अनुशासित बल के लोगों का वर्दी में प्रदर्शन करना बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसे बंदियों और उनको उकसाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- कमलेश बाजपेयी, प्रभारी अधीक्षक जेल/एडीएम
---
डीएम ने दिया जांच का आदेश
- जेल में बंदी रक्षकों के अवकाश के लिए प्रदर्शन और उनके ज्ञापन देने की जांच का आदेश दे दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आने बाद जो भी जेल अधिकारी व जेलकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीएम व प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेश बाजपेयी को जिम्मेदारी दी गई है। -प्रियंका निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article