फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal found guilty in investigation, suspended

Basti News: जांच में दोषी मिली प्रधानाध्यापिका, निलंबित

Wed, 06 Mar 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Principal found guilty in investigation, suspended
उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी की शिकायत जांच में सही पाई गई। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए अनूप कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए सल्टौआ ब्लॉक के बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी को सौंपी है।

जानकारी के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी के दुर्व्यवहार से आहत होकर फरवरी माह में बीएसए से शिकायती की थी। आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापिका समय से विद्यालय नहीं आती हैं। बच्चे जब उनसे पढ़ाने के लिए कहते हैं तो वह अपशब्द कहते हुए पिटाई करने लगती हैं।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने बीईओ सदर विनोद कुमार त्रिपाठी व कप्तानगंज के बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव जांच करने के निर्देश दिए थे।बीईओ के जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थिति के दिन का भी हस्ताक्षर बना रखा है। एमडीएम पंजिका पर बच्चों की संख्या अधिक दर्शाते हुए अनियमितता बरती गई है। मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्यालय में निर्धारित समयावधि तक प्रधानाध्यापिका के न रहने से शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कक्षा छह, सात, आठ के बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। विद्यालय में नामांकन संख्या पूर्व वर्ष के सापेक्ष 30 प्रतिशत घट गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए अनूप कुमार ने प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी को निलंबित करते हुए सदर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगहरा से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed