फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prevented from burying the dead body in the cemetery

Basti News: कब्रिस्तान में शव दफन करने से रोका

Mon, 28 Oct 2024 09:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 28 Oct 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Prevented from burying the dead body in the cemetery
एसडीएम के पहुंचने पर विवाद सुलझा
विज्ञापन


दुबौलिया। बैरागल में सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे सौ वर्षीय महिला की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर दफन करने कब्रिस्तान में पहुंचे तो उसी समुदाय के एक व्यक्ति ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह कब्रिस्तान की जमीन नहीं है। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर, वह व्यक्ति शव न दफन करने के लिए अड़ गया।

बैरागल गांव की मैमुनिशा की रविवार की सुबह बीमारी से मृत्यु हो गई। छोटा बेटा याद अली पंजाब से आ रहा था, इसलिए रविवार को शव को दफन नहीं किया गया। सुबह परिजन कब्रिस्तान में पहुंच कर क्रब खोदने की तैयारी में जुटे तो गांव के इसरार हुसैन ने यह कहते हुए शव दफन करने से रोक दिया कि यह जमीन उसके घर का मुख्य रास्ता है। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने नायब तहसीलदार व ग्रामीण से जानकारी ली। पता चला की वहां पहले से शव दफन होता है। उन्होंने तत्काल उसी कब्रिस्तान में शव दफन कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार कमलेद्र सिंह व दुबौलिया पुलिस की मौजूदगी में दोपहर बाद शव दफन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed