{"_id":"6952cdc900cb4da428006046","slug":"prepare-properly-you-can-score-good-marks-in-hindi-also-basti-news-c-207-1-bst1006-150301-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सही से करें तैयारी...हिंदी में भी ला सकते हैं अच्छे मार्क्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सही से करें तैयारी...हिंदी में भी ला सकते हैं अच्छे मार्क्स
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अभी डेढ़ महीने का समय है। इस अवधि में विद्यार्थी विषयगत अच्छी तैयारी कर सकते हैं। हिंदी विषय के शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ की तैयारी में ज्यादा समय देते हैं। इस चक्कर में हिंदी का रिवीजन नहीं हो पाता है। अधिकांश विद्यार्थियों का हिंदी में मार्क्स भी कम आता है। यदि सही रणनीति अपना कर हिंदी की भी तैयारी कर ली जाए तो मार्क्स और बेहतर हो सकते हैं।
हिंदी के शिक्षक वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय को अक्सर सरल समझकर कम समय दिया जाता है, जबकि अच्छे अंक पाने के लिए हिंदी में भी सही रणनीति की आवश्यकता होती है। जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन शेष हों, तब बिखरी हुई पढ़ाई नहीं, बल्कि सटीक और योजनाबद्ध तैयारी ही सफलता दिला सकती है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटें। हिंदी प्रश्न-पत्र सामान्य तौर पर गद्य, पद्य, व्याकरण और लेखन कौशल पर आधारित होता है।
अंतिम दिनों में पूरे पाठ्यक्रम को दोहराने के बजाय इन भागों को अलग-अलग समय देकर पढ़ें। इससे तैयारी सरल और व्यवस्थित रहती है। गद्य और पद्य में प्रश्नोत्तर पर ध्यान दें। कहानी, निबंध और कविता में भावार्थ, संदर्भ-प्रसंग तथा प्रश्नोत्तर बार-बार पूछे जाते हैं। पाठ का सार स्वयं शब्दों में लिखकर याद करें। कविता में भाव पक्ष और शब्दार्थ पर विशेष ध्यान दें। व्याकरण को हल्के में न लें, व्याकरण में संधि, विच्छेद की जानकारी होनी चाहिए। यदि हिंदी की सुनियोजित तैयारी की जाएगी तो यह अच्छे अंक पाने में अहम योगदान देगी। नियमों को उदाहरण सहित दोहराएं और रोजाना 15-20 मिनट का समय केवल व्याकरण को दें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
लेखन कौशल से अंक पक्के करें
निबंध, पत्र, संवाद, अनुच्छेद और अपठित गद्यांश हिंदी के ऐसे भाग हैं, जिनमें अभ्यास से सीधे अंक बढ़ते हैं। दो-तीन अच्छे प्रारूप याद कर लें और साफ-सुथरी भाषा में अच्छी राइटिंग में उत्तर पुस्तिका में उसे प्रस्तुत करें। उत्तर लेखन की सही शैली अपनाएं। उत्तर हमेशा सरल, स्पष्ट और बिंदुवार लिखें। कठिन शब्दों के प्रयोग के चक्कर में भाषा को बोझिल न बनाएं। सुंदर लिखावट और अनुच्छेदों में लिखे उत्तर परीक्षक पर अच्छा प्रभाव डालते हैं।