फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prepare according to marks distribution, you will get good marks in board exam.

Basti News: अंक विभाजन के अनुसार करें तैयारी, बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अच्छे नंबर

Wed, 17 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Prepare according to marks distribution, you will get good marks in board exam.
बस्ती। यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। आगामी 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सभी विषयों में बेहतर अंक लाने का प्रयास करते हैं। इस कारण छात्र परीक्षा को लेकर दबाव में आ जाते हैं। खासकर, रसायन विज्ञान के पेपर में छात्र के ऊपर दबाव न बने, इसके लिए प्रेक्सिस विद्यापीठ में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता विनोद यादव ने छात्रों को कुछ खास टिप्स दिए हैं। ताकि वे रसायन विज्ञान के पेपर में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थी रटने के स्थान पर अभ्यास करें। आंकिक प्रश्नों को नियमित अभ्यास कर, उत्तर लिखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में अंक विभाजन के अनुसार करें तैयारी-
रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में अलग-अलग अभ्यास के लिए अंक निर्धारित है। पूर्व प्रश्नपत्रों को देखें तो उसमें अंक विभाजन के विषय में जानकारी मिल जाएगी। उसी के अनुसार विद्यार्थियों को तैयारी करनी चाहिए। ठोस अवस्था, सॉल्युशन, इलेक्ट्रो रसायन, रासायनिक गतिकी, भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं, समन्वय यौगिक, जैविक अणु का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टाॅपिक व न्यूमेरिकल के शार्ट नोट तैयार कर उसका प्रतिदिन अभ्यास करें। लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों पर और भौतिक रसायन पर विशेष ध्यान दें। निर्माण वाले प्रश्न में चित्र जरूर बनाएं। क्रियाविधि को बार-बार लिखकर समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed