फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparatory meeting held to tackle floods

Basti News: बाढ़ से निपटने के लिए हुई तैयारी बैठक

Fri, 17 Jul 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Preparatory meeting held to tackle floods
बस्ती। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के एक्सईएन दिनेश कुमार को निर्देशित किया कि तटबंधों की मरम्मत, कटान संभावित स्थलों की पहचान करते हुए सुरक्षा कार्य तत्काल कराएं। निचले एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिह्नांकन करने का भी निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सभी सीएचसी/पीएचसी को सक्रिय रखें। मेडिकल कैंप लगाने की व्यवस्था रखें। बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात करें। इस दौरान सांप काटने पर लगने वाले इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाएं, क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस घोल की समुचित व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि समय से भूसा एवं चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा बाढ़ के समय में लगने वाले पशुओं के टीका की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। साथ ही अस्थायी गोशालाओं के लिए स्थल चिह्नित कर लें। बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। विद्युत निगम को बाढ़ के समय विद्युत आपूर्ति रोकने तथा उसे चालू करने में सतर्कता बरतने का विशेष निर्देश दिया है। 16 बाढ़ चौकी और कुल 17 तटबंध हैं, जिनके मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य बाढ़ खंड प्रथम की ओर से किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed