फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations to deal with Corona exposed even before mock drill

Basti News: मॉक ड्रिल से पहले ही खुल गई कोरोना से निपटने की तैयारियों की पोल

Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with Corona exposed even before mock drill
डीएम प्रियंका निरंजन, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली का निरीक्ष - फोटो : BASTI
मॉक ड्रिल से पहले ही खुल गई कोरोना से निपटने की तैयारियों की पोल
विज्ञापन

डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, लापरवाही पर एलए की संविदा समाप्त
काउंटर पर नहीं मिला नमूना लेने का सामान, गायब मिले कर्मी
बस्ती। कोरोना से जंग की स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल मंगलवार को मॉक ड्रिल से पहले तब खुल गई, जब डीएम प्रियंका निरंजन औचक निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंच गईं। यहां काउंटर पर नमूना लेने की सामग्री तक नहीं थी। कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। नाराज डीएम ने अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही एक एलए (लैब सहायक) की संविदा समाप्त कर दी गई।
जिले के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में अस्सी शैय्या कोरोना वार्ड स्थापित किया गया है। एल-2 के इस अस्पताल पर दोपहर करीब 12.44 बजे अचानक डीएम पहुंच गईं। उन्होंने ओपीडी से लेकर पीएम औषधि केंद्र तक का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह कोविड नमूना लेने के लिए बनाए गए काउंटर पर पहुंचीं। यहां कोई कर्मी नहीं था। नमूना लेने की सामग्री तक नहीं थी। यह स्थिति देख डीएम का तेवर सख्त हो गया।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमएस डॉ. एएन प्रसाद को जमकर फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ओपीडी की ओर मुड़ गईं। यहां आंख के लिए संचालित ओपीडी में पहुंच कर उन्होंने लालगंज क्षेत्र के चौबाह निवासी मरीज अंजनी से बात की। इसके बाद वह सीधे पीएम जन औषधि केंद्र पर पहुंचीं। यहां बुजुर्ग कल्पनाथ दवा खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने उनकी पर्ची जांची और ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. बीएल कन्नौजिया के पास पहुंच गईं। बाहर से दवा लिखने पर उनसे बातचीत की। संतुष्ट न होने पर चिकित्सक को अल्टीमेटम देते हुए जरूरी दवा के लिए स्थानीय क्रय करने का निर्देश दिया।
वेंटिलेटर नहीं चला सका ऑपरेटर
डीएम ने कोविड के लिए बनाए गए वार्ड का भी निरीक्षण किया। चकाचक वार्ड में उन्होंने ऑपरेटर से वेंटिलेटर शुरू करने को कहा। जब ऑपरेटर ने वेंटिलेटर शुरू करना चाहा तो वह लो कनेक्शन बताने लगा। डीएम नाराज हुईं तो उन्हें दूसरे बेड पर ले जाया गया, जहां उन्होंने मास्क व अन्य संसाधन चालू हालत में नहीं पाए। स्थिति को देख डीएम ने सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र व सीएमएस कैली को तैयारी दुरुस्त करने लेने की हिदायत दी।

अभी तैयारियां पूरी नहीं पाई गई हैं। तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए शासन से दिशा-निर्देश मांगा गया है। लापरवाही में एक लैब टेक्नीशियन की संविदा समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। जिले में एल-वन के चार अस्पताल बनाए गए हैं। तैयारी को और दुरुस्त करने की जरूरत है।
-प्रियंका निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed