फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations speed up for Kanwar Yatra

Basti News: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations speed up for Kanwar Yatra
बस्ती। कांवड़ यात्रा व मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि शिव भक्तों को जलाभिषेक के लिए आने जाने में दिक्कतें न आएं। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में प्रमुख शिवालयों की सफाई और रास्तों का समय रहते ही दुरूस्त कर लें। दूसरी ओर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व सीडीओ भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया और मंदिर प्रबंधन समिति से बातचीत कर समस्याओं को जाना। एसपी ने बताया कि जलाभिषेक और मेले की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सीसीटीवी कैमरे से पूरे आयोजन पर नजर रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की मदद के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सदर आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय पाठक, चौकी प्रभारी सोनूपार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed