{"_id":"5a1ef31a4f1c1b8b688b5b80","slug":"preparations-complete-counting-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कल, स्थल से दूर रहेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कल, स्थल से दूर रहेगी भीड़
basti
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होने जा रही निकाय चुनाव की मतगणना के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी का खाका तैयार किया गया है। प्लान के मुताबिक मतगणना स्थल के चौतरफा पुलिस बल की सख्त निगरानी रहेगी। ताकि मतगणना स्थल के अंदर अथवा बाहर किसी तरह की अराजकता की न उत्पन्न हो।
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि गणना स्थल से 200 मीटर दूर ही भीड़ रोक दी जाएगी। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग से आगे प्रत्येक व्यक्ति को पैदल जाना होगा। नगर पालिका परिषद और बनकटी नगर पंचायत की मतगणना शहर में किसान पीजी कॉलेज कैंपस में होगी। कंपनी बाग से केडीसी की तरफ और उधर, सिविल लाइंस क्षेत्र के राणा प्रताप तिराहे से कंपनीबाग केडीसी की तरफ वाहन नहीं जाने पाएंगे। उस बीच में न केवल चार या छह पहिया, बल्कि दुपहिया भी रोकी जाएगी। इसी तरह हर्रैया तहसील मुख्यालय पर नगर पंचायत हर्रैया और बभनान की गणना के लिए निर्धारित स्थल को भी बैरिकेडिंग से घेरा गया है। रुधौली नगर पंचायत में भी ऐसी व्यवस्था रहेगी।
मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद एंट्री
मतगणना स्थल में प्रवेश करते समय सघन तलाशी देनी होगी। प्रत्याशी, अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी अधिकृत व्यक्ति जिसे गणना स्थल तक जाना हो, उसे तलाशी और अन्य जांच से गुजरना होगा। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि किसी भी सूरत में अनधिकृत प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।