फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation to deliver pure water from house to house with the project of 23 crores

23 करोड़ की परियोजना से घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की मुहिम

Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deliver pure water from house to house with the project of 23 crores
23 करोड़ की परियोजना से घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन

नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। जिले की करीब सवा लाख आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के आठ स्थानों पर ओवरहेड टैंक व एक स्थान पर अंडरग्राउंड टैंक बनेगा। 23 करोड़ की लागत की परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। इन नए ओवरहेड व अंडरग्राउंड टैंकों के निर्माण को छह माह में पूरा करने के लिए पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था जल निगम को जमीन उपलब्ध करा दी है।
अमृत योजना में बन रहे इन टैंकों के माध्यम से नगर पालिका घर-घर पानी पहुंचाने की मुहिम को अंजाम देगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद करीब 25 लाख लीटर पानी की डिमांड को नगर पालिका पूरा कर देगी। जिले में पांच ओवर हेड टैंकों के माध्यम से पालिका आम लोगों को जलापूर्ति करती है। अब तक साठ प्रतिशत आबादी को पालिका पानी आपूर्ति कर रहा है। इसके लिए नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने करीब साल भर पहले योजना बनाई और सर्वे के बाद यह तथ्य प्रकाश में आया कि करीब 6.80 लाख लीटर पानी की उपलब्धता के बाद शहरियों की जरूरत पूरी हो जाएगी। इस प्रयास का नतीजा रहा है कि अमृत योजना में शहर को आठ नए ओवरहेड टैंक व एक अंडरग्राउंड टैंक निर्माण को मंजूरी मिली है। मंजूरी मिलने के बाद जल निगम को इस कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर में अभी केवल 18 लाख लीटर पानी की उपलब्धता है, जबकि डिमांड 25 लाख लीटर की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को लेकर पालिका प्रशासन संवेदनशील है। पानी की समस्या संज्ञान में आने के बाद इस पर काम शुरू करा दिया गया है। अगले छह माह में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आम लोगों को जरूरत भर का पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed