फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pregnant women can get free ultrasound done

Basti News: निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी गर्भवती

Fri, 06 Feb 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women can get free ultrasound done
बस्ती। जिले में संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में बजट की अड़चन दूर हो गई है। अब गर्भवती महिलाओं का फिर से 21 निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था अलग मद से की गई है।
विज्ञापन

सरकार का निर्देश है कि माह में चार दिवस पर शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के साथ अल्ट्रासाउंड निशुल्क कराया जाए। जिला महिला अस्पताल बस्ती, मेडिकल कॉलेज बस्ती में यह सेवा वैसे भी निशुल्क है, मगर सीएचसी स्तर पर सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर निजी सेंटरों को सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर माह से बजट के अभाव में इस सेवा का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा था। शासन के फरमान के बाद अब फिर से सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए ई-वाउचर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे हर शिविर में करीब 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को ई-वाउचर के जरिये जांच की सुविधा मिल सकेगी। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज कुमार का कहना है कि सभी सूचीबद्ध सेंटरों के लिए आदेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बजट के चलते कुछ माह से यह सेवा ठप रही, अब फिर से बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed