फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Precoution Dose will safe guard ti Omicrone

ओमिक्रॉन से सुरक्षा देगा प्रिकॉशन डोज

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Precoution Dose will safe guard  ti Omicrone
ओमिक्रॉन से सुरक्षा देगी प्रिकॉशन डोज : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। ओमिक्रॉन से बचे रहने के लिए प्रिकॉशन डोज लेना जरूरी है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को जूम एप के जरिए हुई वर्चुअल मीटिंग में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा वरिष्ठ नागरिकों से ये अपील करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को बूस्टर डोज लगवा दिया जाए। मार्च 2021 तक टीका लगवा चुके लोग नौ माह के बाद बूस्टर डोज के लिए पात्र हो गए हैं। डीएम ने यह भी कहा कि जिसके क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित लोग मिलेंगे, उस पंचायत सहायक व रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

डीएम ने बीएसए को निर्देशित किया कि बीआरसी के माध्यम से बूस्टर डोज के लिए पात्र व्यक्तियों को टेलीफोन से याद दिलाएं। कुछ शिकायतें मिली हैं कि बिना टीका लगाए ही पोर्टल पर विवरण दर्ज कर दिया जा रहा है, जो अनुचित है। डीएम ने सभी एमओआईसी को भी निर्देशित किया है कि पहला और दूसरा डोज लगने के बाद ही लाभार्थी का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए। ग्राम पंचायत सहायक या रोजगार सेवक ही गांव में ड्यू लिस्ट तैयार करेंगे। यह लिस्ट अंतिम होनी चाहिए। ग्राम पंचायत सहायक या रोजगार सेवक सुनिश्चित करें कि 14 वर्ष से ऊपर आयु के टीकाकरण से वंचित किसी भी व्यक्ति का नाम न छूटे। डीएम ने सर्वे, कोविड टीकाकरण तथा पोर्टल पर फीडिंग के लिए ब्लॉकवार जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी के अतिरिक्त प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अन्य अधिकारियों की तैनाती भी की है। ये अधिकारी ब्लॉकों में रहकर माइक्रोप्लान के अनुसार ड्यूलिस्ट तैयार कराकर टीकाकरण कराएंगे। बैठक में सीडीओ डॉ.राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ.चंद्रशेखर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, सदर आनंद श्रीनेत आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed