{"_id":"5f2be8558ebc3e4ad50e479f","slug":"prd-jawan-inlured-in-accident-basti-news-gkp3607689147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कर लौट रहा पीआरडी जवान वाहन की चपेट में आया, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कर लौट रहा पीआरडी जवान वाहन की चपेट में आया, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी कर लौट रहा पीआरडी जवान वाहन की चपेट में आया, घायल
एक अन्य दुर्घटना में पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार की चपेट में आया युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत दो लोग घायल हो गए। पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी पर ड्यूटी कर पीआरडी जवान चंद्रसेन सिंह (54) निवासी पचदेऊरी घर लौट रहे थे। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के पड़िया चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पीआरडी जवान को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। जिला अस्पताल में घायल जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
दूसरी घटना में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर खड़े युवक को एक कार ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर अयोध्या की तरफ भाग निकला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार निवासी मनीष कुमार (18) पुत्र स्वर्गीय राजू काम की तलाश में पॉलिटेक्निक चौराहे पर गया था। जहां कार ने चपेट में ले लिया।
उधर, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के खरहरा जप्ती के पास एक ट्रक ने बाइक सवार किशोर को ठोकर मार दी। सोनहा थानाक्षेत्र के जसोवर निवासी 17 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र जयराम बृहस्पतिवार को दिन में बाइक से सोनहा की तरफ जा रहा था। सामने से आए ट्रक की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अपने वाहन से पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया।