फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pranayama purifies all the nadis

Basti News: प्राणायाम से शु्द्ध हो जाती हैं सभी नाड़ियां

Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pranayama purifies all the nadis
जीजीआईसी में योग करतीं छात्राएं।
बस्ती। प्राणायाम से संपूर्ण नाड़ियां शुद्ध हो जाती हैं। नाड़ियों की शुद्धि से शरीर पूर्ण स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक एवं बलिष्ठ बनता है। इससे महिलाओं का ब्यूटी पार्लर एवं दवाओं में होने वाला खर्च समाप्त हो जाता है। एक स्वस्थ महिला पूरे परिवार के स्वास्थ्य का आधार होती है।
विज्ञापन

यह कहना है योग शिक्षक कामना पांडेय का। वह बृहस्पतिवार को महिला पतंजलि की ओर से आयोजित योग जागृत अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष योग शिविर में बोल रही थीं। शिविर में बेटियों को भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ एवं प्रणव ध्यान प्राणायामों के साथ सूर्य नमस्कार, चक्की चालन, मकरासन, ताड़ासन, मंडूकासन, शलभासन एवं शवासन के साथ सूक्ष्म व्यायामों का भी अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक ने रोगमुक्त, स्फूर्त और रूपवती बने रहने के लिए यौगिक जॉगिंग के बारह अभ्यास भी कराए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि महिला पतंजलि योग समिति महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए अपनी योग शिक्षिकाओं के माध्यम से शहर की कालोनियों में योग शिविर लगवायेगी। इस मौके पर कंचन श्रीवास्तव, सीमा चौरसिया, रिचा सिंह, आभा चौधरी, विद्या मिश्रा, बबीता कुमारी, शालिनी कुमारी, शतरूपा, पूर्णिमा, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed